Tuesday, December 21, 2021

21 से 25 दिसंबर युवा कलाकार अंकिता गुप्ता द्वारा कलाकृतियों की सुन्दर प्रदर्शनी

 Tuesday 21st December 2021 at 5:04 PM

दो दिवसीय संगीतमयी संध्या हेमंतोत्सव 27 एवं 28 दिसंबर को 

प्राचीन कला केंद्र द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में कीजै गया विशेष आयोजनों का एलान 


चंडीगढ़
: 21 दिसंबर 2021: (गुरजीत सिंह बिल्ला//कार्तिका सिंह//संगीत स्क्रीन)::

अगर जालंधर में हरवलभ संगीत सम्मेलन ने उत्तर भारत का नाम रौशनकिया है तो उसी भावना को चंडीगढ़ में विकसित कर रहा है प्राचीन कलाकेंद्र। चंडीगढ़ जिसे पत्थरों का शहर कहा जाता है इसमें कला और भावनाएं जगाने वालों में प्राचीन कलाकेंद्र बहुत ही सक्रिय रहा है। पंजाब स्क्रीन के विशेष सहयोगी संस्थान संगीत स्क्रीन के बहुत से शुभचिंतक और इस परिवार के सदस्य ऐसे रहे हैं जिनका प्राचीन कलाकेंद्र के साथ नज़दीक का राब्ता रहा है। चंडीगढ़ से दूर दराज पड़ते क्षेत्रों में भी प्राचीन कलाकेंद्र का नाम है। इस संस्थान की शिक्षा पा कर बहुत से कलाकारों ने दो न सिर्फ संगीत के जादू को फैलाया बल्कि खुद की रोज़ी रोटी भी इसी साधना से अर्जित की। इस बार भी दो दिवसीय संगीतमयी संध्या हेमंतोत्सव प्राचीन कला केंद्र द्वारा एक यादगारी कार्यक्रम रहेगा। 

इस गौरवपूर्ण संस्थान प्राचीन कला केंद्र द्वारा आज यहाँ प्राचीन कला केंद्र के 35 स्थित काम्प्लेक्स में  एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।इस कांफ्रेंस का प्रयोजन केंद्र द्वारा आयोजित किये जा रहे दो कार्यक्रमों के बारे में  विस्तृत जानकारी देना था।इस  अवसर पर  केंद्र की रजिस्ट्रार एवं कत्थक गुरु डॉ शोभा कौसर,  प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के निदेशक श्री आशुतोश   महाजन, युवा कलाकार अंकिता गुप्ता , प्रख्यात कलाकार श्री सिद्धार्थ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  केंद्र  के नए सदस्य  और  कौसर परिवार की तीसरी पीढी पार्थ  कौसर भी उपस्थित थे 

प्राचीन कला केंद्र इस वर्ष की विदाई न केवल  दृश्य कला के खूबसूरत नमूने के साथ साथ  संगीतमई संध्या से करना चाहता है  और साथ ही नव वर्ष के आगमन से पहले कला एवं संगीत प्रेमियों को संगीत से सजी शाम की मधुर यादों से सराबोर करना चाहता है।  इसी सुरमई सोच से उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा  रहा है।  

21 से 25  दिसंबर तक शहर की युवा कलाकार अंकिता गुप्ता द्वारा रचित  खूबसूरत कलाकृतियों  की सुन्दर प्रदर्शनी के आयोजन का एलान भी इसी प्रेस कांफ्रेंस में किया गया। 

कला और संस्कृति को समर्पित प्राचीन कला केंद्र संगठन शहर की एक युवा और बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार अंकिता गुप्ता द्वारा नवीन कला कृतियों को प्रदर्शित करते हुए एक अनूठी कला कृतियों का आयोजन करने जा रहा है।

प्रख्यात कलाकार श्री सिद्धार्थ इस प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और 21 दिसंबर को शाम 5:00 बजे  इसका उद्घाटन करेंगे। श्री मदन लाल, मानद सचिव, पंजाब ललित कला अकादमी भी इस अवसर पर शिरकत करेंगे। यह प्रदर्शनी 22 से 25 दिसंबर तक रोजाना सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक देखी जा सकेगी। प्रदर्शनी केंद्र के 35 सेक्टर परिसर में पीकेके आर्ट गैलरी में आयोजित की जाएगी।

अंकिता गुप्ता श्री राज कुमार, एस. सिद्धार्थ और उनके पिता आर.के. गुप्ता जो स्वयं शहर के जाने माने कलाकार हैं, जैसे कलाकारों के संरक्षण में पली-बढ़ी। । एक कलाकार के घर जन्मी और खुद रचनात्मकता में निपुण अंकिता गुप्ता सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से विज़ुअलाइज़ेशन में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने  सृष्टि आर्ट कॉलेज से विज़ुअलाइज़ेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया।

मास्टरपीस बनाने के लिए अपने पिता के साथ साझेदारी करने से पहले, उन्होंने 7 साल तक डिजिटल चित्रकार  के रूप में काम किया। अपने पिता की कार्यशाला के आस-पास पड़ी खूबसूरत कला के साथ  और नई चीजें सीखने की उनकी बच्चों जैसी जिज्ञासा ने उन्हें गोंड, वारली, आदिवासी और अफ्रीकी जनजातीय कला जैसे विभिन्न कला रूपों की समझने का अवसर दिया ।उनके विचार में “कला का कोई उद्देश्य नहीं होता। यह बस प्रवाहित होती रहती है और फिर भी पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए जीवंत रूप में उपस्थित रहती है । इसकी सुंदरता इसकी अनिश्चितता में है।"

आध्या का जन्म अनिश्चितताओं से हुआ था।आध्या का लक्ष्य विलुप्त कला रूपों के लिए कला प्रेमियों को उत्साहित करना  को फिर से प्रज्वलित करना और दुनिया के सभी कोनों में उनकी विशिष्टता को जीवित रखना है।

अंकिता जैसे शिक्षार्थी के लिए सांस्कृतिक कलात्मकता की विभिन्न बारीकियों पर काम करना  स्वाभाविक है, जो आध्या द्वारा बनाये गए कला के खूबसूरत रचनाओं  को काफी अद्वितीय और विशिष्ट बनाता है।

 दो दिवसीय संगीतमयी संध्या हेमंतोत्सव

प्राचीन कला केंद्र  27  एवं 28 दिसंबर को संगीत , सुर और ताल से सजे हेमंतोत्सव का आयोजन करने जा रहा है।  जाते हुए वर्ष की विदाई और आने वाले वर्ष का स्वागत  करने हेतु इस दो दिवसीय संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में जानी मानी शास्त्रीय गायिका सान्या पाटनकर एवं प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक एवं संगीत रचयता डॉ  गन्धर्व वर्मा अपनी  मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।  इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के ऍम एल कौसर सभागार में सायं 6 बजे से किया जायेगा।

Monday, November 29, 2021

अरुण भाटिया के पहले ट्रैक 'प्यार होया' का लोकार्पण

  मोहाली प्रेस क्लब में जारी किया उत्साह और उम्मीदों के साथ 

अरुण भाटिया द्वारा: गायक अरुण भाटिया और बलदेव काकड़ी ट्रैक के बारे में जानकारी देते हुए

मोहाली
: 29 नवंबर 2021: (गुरजीत बिल्ला//संगीत स्क्रीन):: 
गीत संगीत और साहित्य के क्षेत्रों में एक बार फिर से तेज़ी आ गई है। नए नए गीत आ रहे हैं। नए नए मुद्दों पर नए नए नाटक भी लिखे जा रहे हैं। बहुत से नए चेहरे सामने आ रहे हैं। नयी खबर है मोहाली प्रेस क्लब से जहाँ एक नया गीत रिलीज़ हुआ। 

पंजाब और पंजाबी संस्कृति के अनमोल मोतियों की श्रृंखला में एक और नया मनका जोड़ते हुए, प्रख्यात संगीतकार और गायक अरुण भाटिया के संगीत नाटक बलदेव काकड़ी का पहला ट्रैक 'प्यार होया' मोहाली प्रेस क्लब में जारी किया गया।  इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए  काकडी ने कहा कि अरुण भाटिया संगीत की बारीकियों से रहित अपने शौक और समर्पण के साथ उनसे मिले थे।  उन्होंने समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ संगीत का अध्ययन किया।  आज उन्होंने दर्शकों की गोद में अपना पहला ट्रैक 'प्यार होया' रिलीज किया है।  

गाने के बोल हैरी ने लिखे हैं और संगीत काकड़ी के छात्र यादि  ने तैयार किया है। मनाली की खूबसूरत घाटियों में मनजिंदर बुटर ने इस वीडियो को कैमरे में कैद किया।  

यहां पत्रकारों से बात करते हुए गायक अरुण भाटिया ने कहा कि वह कॉलेज में बी.टेक कर रहे हैं।  हालाँकि संगीत के मामले में उनकी पृष्ठभूमि काफी खाली है, लेकिन उन्हें संगीत का शौक था।  उनके एक दोस्त, बलदेव काकडी, एक गायक और संगीतज्ञ, जिन्होंने मेरे शौक और कड़ी मेहनत को देखकर मुझे संगीत सिखाया।  उनकी कड़ी मेहनत की बदौलत आज मैं पंजाबी संस्कृति की समृद्ध विरासत में अपना पहला ट्रैक जोड़ रहा हूं।  उन्हें उम्मीद है कि श्रोता उनके प्यार को स्वीकार करेंगे और उन्हें प्यार देंगे। उन्होंने कहा-मैं श्रोताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पंजाबी संस्कृति में ढिलाई से दूर रहूंगा। गीत संगीत और कला का यही माहौल विकसित होता रहे। 

Saturday, November 13, 2021

प्राचीन कला केंद्र और गुरमत संगीत सोसाइटी चंडीगढ़ का विशेष प्रयास

 Saturday 13th November 2021 at 7:05 PM

10वीं अखिल भारतीय शब्द गायन प्रतियोगिता का सफलआयोजन


चंडीगढ़: 13 नवंबर 2021: (गुरजीत बिल्ला//संगीत स्क्रीन)::

प्राचीन कला केंद्र और गुरमत संगीत सोसाइटी चंडीगढ़ ने केंद्र की 7वीं गुरमत संगीत बैठक के रूप में रागमाई कीर्तन दरबार का आयोजन किया और 10वीं अखिल भारतीय शबद गायन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

प्राचीन कला केंद्र की ओर से आज प्राचीन कला केंद्र के 7वें गुरमत बैठक में गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा सेक्टर 34 में रचमाई कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन गुरमत संगीत विभाग, पुराण कला केंद्र के प्रमुख मलकीत सिंह जंडियाला ने किया। इस अवसर पर श्री सजल कौसर, सचिव, केंद्र, गुरमत संगीत विभाग और श्री आशुतोष महाजन, मानद निदेशक, परियोजना, योजना एवं विकास, प्राचीन कला केंद्र उपस्थित थे। श्री सजल कौसर, सचिव, प्राचीन कला केंद्र ने इस अवसर पर घोषणा की कि गुरमत संगीत में रुचि रखने वाले सभी छात्रों को मुफ्त गुरमत संगीत शिक्षा प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत रोपड़ की कीर्तनकार कमलजीत कौर ने की, जिसमें उन्होंने राग कल्याण में 'प्रभ मेरा अंतरजामी जान' शब्दों का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उन्होंने राग धनश्री में शब्दों को प्रस्तुत कर संगत का मनोरंजन किया। तब भाई राजवीर सिंह ने सुंदर शब्द 'शोभा मेरे ललन की' पेश किए।

इसके बाद होशियारपुर के सतविंदर सिंह ने राग सोरठ से 'रे मन राम सियों कर प्रीत' वाक्यांश का पाठ किया और राग कन्हारा में सुंदर शब्दों का प्रदर्शन भी किया। बाद में, भाई भगत सिंह, जो कीर्तन करने के लिए अमृतसर से आए थे, ने राग कन्हारा में "मेरा मन साध जान मिल हरिया" के साथ प्राचीन संस्कारों से गुरमत संगीत के बोलों का पाठ किया। इसके बाद पटियाला के डॉ. गुरनाम सिंह ने पुराना जत्था गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

इसके बाद दिल्ली के अमृतपाल सिंह जी ने राग श्री में 'रंग रात मेरा साहिब' शब्द का परिचय दिया। फिर उन्होंने राग नट नारायण में शब्द की शुरुआत की और कई प्राचीन गुरमत बंधों की शुरुआत की। बाद में श्री मलकीत सिंह जंडियाला जी ने राग श्री और केदार में कुछ प्राचीन गुरमत गीत प्रस्तुत कर संगत का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के अंत में जालंधर के प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई दविंदर सिंह बोदल ने राग गौरी पूर्वी में 'काम क्रोध नगर भो भारिया' और प्राचीन परंपरा में 'पीर देखना दा आस' का पाठ कर संगत का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया।

दूसरे दिन 10वीं अखिल भारतीय शबद गायन का आयोजन किया गया, जिसमें परमदीप सिंह, होशियारपुर, अमनजोत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 38, चंडीगढ़ दूसरे और वैभव शर्मा, शिवालिक पब्लिक स्कूल, मोहाली तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा हरमन कौर और हरशरण सिंह, जिला उधमपुर, जम्मू-कश्मीर, एवलिन कौर सिद्धू, टेंडर हार्ट स्कूल, चंडीगढ़, जफमीत सिंह, जीरकपुर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

सीनियर सिंगल्स में अमृतपाल कौर, खालसा कॉलेज, अमृतसर ने पहला, सागर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 38 वेस्ट दूसरे , और अमृतपाल सिंह गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रमनदीप सिंह, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-35, चंडीगढ़ और जेवी सिंह, चंडीगढ़ को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

जूनियर ग्रुप प्रतियोगिता में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 38 (वेस्ट) ने पहला, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 16 (वेस्ट) ने दूसरा और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 23 को सांत्वना पुरस्कार दिया। सीनियर ग्रुप प्रतियोगिता में खालसा कॉलेज अमृतसर ने पहला, टीपीडी मालवा कॉलेज बठिंडा ने दूसरा और अंजलि, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा विदेश से भाग लेने वाले बच्चों को कुछ विशेष पुरस्कार भी दिए गए, जिनमें फ्लोरिडा यूएसए की गुरलीन सभरवाल, डबलिन की एकनूर कौर और फ्लोरिडा की जान्हवी सुब्रमण्यम शामिल हैं।

उत्कृष्ट श्रेणी में परमदेव, होशियारपुर को स्वर्ण पदक, हरमन कौर हर्षरन सिंह, जम्मू-कश्मीर को रजत और अमृतपाल कौर, अमृतसर को रजत से सम्मानित किया गया।

सहायक प्रो. वनिता, पंजाबी विश्वविद्यालय, श्रीमती त्रिपत कौर, चंडीगढ़ और मोहाली की डॉ. सोनिया शर्मा ने निर्णायक के रूप में भाग लिया।

Thursday, November 11, 2021

मुख्यमंत्री ने देवभूमि हिमाचल को समर्पित गीत जारी किया

11th November 11, 2021 at 6:48 PM

बहुत से रंग हैं इस गीत में हिमाचल की दिव्य छटा के 


शिमला
:11 नवम्बर, 2021: (देवभूमि स्क्रीन//संगीत स्क्रीन)::

हिमचल प्रदेश में घूमने जाओ तो वहां के दिव्य नज़ारे आपको प्रकृति से भी जोड़ते हैं और आध्यात्मिक दुनिया से भी। इन्हीं अनुभूतियों के दौरान आपको दिव्यता का अहसास भी होने लगता है। इस अहसास को आप बिना कहीं घूमे इस गीत को सुनकर भी महसूस कर सकते हैं। इस गीत की वीडियो में भी ऐसी बहुत सी अनुभूतियों का अहसास आपको होगा और इसके शब्दों और संगीत में भी। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां देवभूमि हिमाचल प्रदेश को समर्पित गीत दिव्यधारा- जर्नी टू दि डिवाइन लेंड जारी किया। इस गीत को मण्डी जिला के इन्द्रजीत ने संगीतबद्ध व तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने गायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Wednesday, October 13, 2021

प्रेसक्लब मोहाली में प्रीत थिंद के गीत की प्री-लांचिंग मीडिया रिलीज़

इस आवाज़ में हैं कई खूबियां लेकिन सामने आएंगी 14 को 

मोहाली: 13 अक्टूबर 2021 (कार्तिका सिंह//संगीत स्क्रीन)::

प्रीत थिंद पंजाबी की जानीमानी गायका है।बेहद ही तेज़ी से लोकप्रिय भी हो रही है और सचमुच बहुत ही अच्छा गाती है। 
सुर पर भी पकड़ है और सांस की क्षमता भी बहुत अच्छी है। बहुत ही दमदार आवाज़ जिसमें काफी बुलंदी है। साथ ही मनोभावों को चेहरे पर लाने में अदाकारी का कमाल भी जानती है। उसके कई गीत हिट हो चुके हैं। पंजाबी के साथ साथ हिंदी गायन में भी कमांड है। हल्के फुल्के गीतों से लेकर गंभीर स्वर के गीत गाने में भी कमाल है उसके पास। अब नई एल्बम आ रही है-ENOUGH-नाम ही अंग्रेज़ी है गीत पंजाबी के ही होंगें। इस नए गीत का औपचारिक विमोचन तो होगा 15 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर लेकिन मीडिया विमोचन 14 अक्टूबर 2021 को सुबह 11:30 बजे मोहाली प्रेस क्लब में। यह प्रेस क्लब फेस-4, मोहाली में है। 

इस गीत में आवाज़ें हैं -प्रीत थिंद और गैवी चाहल की। संगीत है लाडी गिल्ल का। फिल्म है-प्रमोद शर्मा राणा की। गीत लिखा है गुर सेखों ने और निर्माता हैं संदीप भट्टी//राज//प्रिंस संधु। बाकी फैसला श्रोताओं और दर्शकों के हाथ में। वही बताएंगे किस ने कितना बढ़िया काम किया।

कल की इस इस मीडिया मीट में चर्चा होगी प्रीत थिंद के संघर्ष की, गायन में छुपी खूबियों की, ज़िंदगी के संघर्ष की, रास्त में आई मुश्किलों के सामने की और इस क्षेत्र में मिली उपलब्धियों की भी। उसके गीले शिकवे भी सुने जाएंगे और गीत भी। इस गीत की पूरी टीम भी इस मौके पर रहेगी ही। इसके साथ ही इससे पहले हिट हो चुके गीतों की भी चर्चा और निकट भविष्य में आने वाले गीतों की संभावनाएं।

Friday, September 3, 2021

पाल सिंह समायों ने रिलीज़ किया अपने युगल गीत का पोस्टर

 Friday: 3rd September 2021 at 3:07 pm 

हमारी अंतरात्मा की खुराक है "पंजाबी संस्कृति" और इसमें हथियारों के लिए कोई स्थान नहीं 

 पंजाबी युगल गीत "वजदी ए ताड़ी" का औपचारिक विमोचन पांच को  


मोहाली
: 3 सितंबर 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन//संगीत स्क्रीन):: 

हथियारों की बातें अब तक बहुत हुई। इस तरह की बातों का चलन पिछले कुछ दशकों में बहुत तेज़ी से बढ़ा भी था। परिणाम यह हुआ कि पंजाब ने बहुत ही नाज़ुक दिन भी देखे। बहुत खून बहा इस धरती पर। रंगीन चरखे का संगीत तो विलुप्त ही हो गया था। तीज के  मेले भी बंद जैसे ही हो गए थे। पंजाब का नाम केवल हथियारों के साथ जुड़ता चला गया। इसी  बहाने पंजाब को बदनाम भी बुरी तरह से किया गया और पंजाब का खून भी बहुत बहा। बहुत से घरों के चिराग हमेशां के लिए बुझ गए। बहुत मुश्किलों से शांति लौटी जो कि अभी भी आशंकित सी है। अभी भी खतरे मंडरा रहे हैं। इसी बीच कुछ लोगों ने कोशिश की कि वह अमन-अमान का माहौल वापिस लौट सके। इसकी ज़रूरत जब शिद्दत से महसूस की गई तो हथियारों का विरोध भी शुरू हुआ। इस तरह का स्वर एक बार फिर सुनाई दिया मोहाली प्रेस क्लब में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान।   

पंजाबी सांस्कृतिक विरासत को जो लोग संभाल कर बैठने का दावा कर रहे हैं उनमें एक पाल सिंह समायों भी हैं। करीब ढाई तीन दशक से सक्रिय होने का दावा है उनका। उन्होंने अपनी संस्कृति और विरासत से टूट रही युवा पीढ़ी को पंजाबी लोक नाच, गिद्दे, झूमर इत्यादि से जोड़ कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम भी कमाया है। इस तरह साथ साथ पंजाबी गायन में अपना अलग स्थान भी बनाया है। जानीमानी गायका गुरलेज़ अख्तर के साथ उनकी जोड़ी हिट भी बहुत हुई। आज इस जोड़ी ने अपने गीत "वजदी ए ताड़ी" का पोस्टर भी रिलीज़ किया। इस गीत को लिखा है सुखपाल औजला ने और संगीत तैयार  किया है पाल सिद्धू ने। वीडियो डायरेक्शन में कैमरे से हुए फिल्मांकन को चार चाँद लगाए हैं स्टालिनवीर ने। यह गीत अमेरिका की म्युज़िक कम्पनी टोटल एंटरटेनमेंट के प्रमुख अवतार लाख की तरफ से रिलीज़ किया गया। 

इस पत्रकार सम्मेलन में  समायों ने कहा,"यह हमारे पंजाबी कल्चर की त्रासदी है की अब हमारे गीतों में तुम्बी की जगह हथियारों और बंदूकों ने ले ली है। बार बार एक ही चीज़ को दिखाए जाने का परिणाम यह हुआ कि युवा पीढ़ी उसी तरफ आकर्षित होने लगी जो की पूरी तरह गलत है। हमारा कल्चर अब गाँवों में से भी खत्म होता जा रहा है। लोक बोलियां, भंगड़ा और गिद्दा इत्यादि का सहारा ले कर ही इसे फिर से गाँवों में  पुनर्जीवित किया जा सकता है। उन्होंने कहा की हमारी टीम इसी मकसद के लिए 70  तीज से सबंधित करवाए हैं। गांवों के युवाओं, बच्चों और बज़ुर्गों ने इसे बेहद सराहा। महिलाओं ने भी इसकी तारीफ़ की। 

पाल सिंह समायों ने यह भी कहा कि 2011 में उनकी पुस्तक गिद्द्या पिंड वड़ वे। इसके बाद गुर्लेज अख्तर के साथ अपना गीत जोर जट्ट रिलीज़ किया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया को "महिंदी वाले हथां  नाल वजदी ए ताड़ी" भी गा कर सुनाया। उन्होंने कहा कि जानीमानी कलाकार डाक्टर प्रभशरण कौर ने भी इस गीत की बहुत तारीफ़ की है।  

इस अवसर पर वीडियो डा. डायरेक्टर स्टालिनवीर ने भी इस गीत के फिल्मांकन और सम्पादन के दौरान हुए अनुभव सुनाए। इसे बनाने के लिए गाँवों के कच्चे घरों में विशेष तौर पर शूटिंग की गई। उन्होंने  यह एक घर परिवार में बैठ कर देखा जा सकने वाला गीत है। साथ ही यह गीत विदेशी संस्कृति और फैशन से भी दूर है। टीम के दुसरे सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 

Tuesday, October 7, 2014

संगीत को नए अंदाज़ और सम्मान बख्शने वाली बेगम अख्तर की यादें

07-अक्टूबर-2014 14:52 IST
जानी-मानी शास्‍त्रीय गायि‍का की स्मृति में स्‍मारक सि‍क्‍के जारी
The Minister of State (Independent Charge) for Culture and Tourism, Shri Shripad Yesso Naik releasing a set of commemorative coins of Rs.100 and Rs.5, at the inaugural function of Centenary Commemoration of Begum Akhtar, 
in New Delhi on October 07, 2014. The Secretary, Ministry of Culture, Shri Ravindra Singh is also seen.
नई दिल्ली: 7 अक्टूबर 2014: (संगीत स्क्रीन):  
बेगम अख्तर का युग आज भी जारी है। अमर हो  ही कहते हैं। मौत उनका जिस्म छीन कर भी उन्हें हमसे नहीं छीन पाई। उनके बारे में उनके ही समकालीन शकील बदायुनी, कैफ़ी आज़मी और जिगर मुरादाबादी जैसी नामी शायरों ने लिखा और खूब लिखा।आज भी उनके चाहनेवालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। उनके संगीतक अंदाज़ आज भी पसंद किये जाते हैं। पीआईबी के मुताबिक आज से बेगम अख्‍तर के जन्‍म सदी समारोह शुरू हो गए हैं। इस मकसद के लिए नई दि‍ल्‍ली में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित। इस शानदार समारोह में केन्‍द्रीय संस्‍कृति‍ मंत्री श्रीयुत श्रीपद नाइक ने 100 रुपए और 5 रुपए के स्‍मारक सि‍क्‍के जारी कि‍ए। इस मौके पर दादरा गायि‍का डॉ. रीता गांगुली और ठुमरी गायक श्री शशांक शेखर तथा गज़ल गायि‍का श्रीमती प्रभाती मुखर्जी ने प्रभावशाली कार्यक्रम पेश कि‍ए। 
अख्‍तर बाई फैजाबादी को आम तौर पर बेगम अख्‍तर नाम से जाना जाता है। (अक्‍तूबर 07, 1914 – अक्‍तूबर 30, 1974) वह गज़ल, दादरा और ठुमरी गायि‍का थीं। उन्‍हें गायि‍का के रूप में संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार प्रदान कि‍ए गए और मरणोपरांत भारत सरकार ने उन्‍हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्‍मानि‍त कि‍या। उन्‍हें मल्‍लि‍का-ए-गज़ल का खि‍ताब भी प्रदान कि‍या गया। इस प्रति‍भाशाली गायि‍का के 100 वर्ष की होने पर भारत सरकार ने इस मौके को यादगार बनाने का फैसला कि‍या। इस उद्देश्‍य से एक राष्‍ट्रीय समि‍ति‍ गठि‍त की गई है जि‍सके अध्‍यक्ष केन्‍द्रीय संस्‍कृति‍ मंत्री हैं। यह समि‍ति‍ वर्ष भर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी। 
बेगम अख्‍तर के सम्‍मान में दि‍ल्‍ली, लखनऊ, हैदराबाद, भोपाल और कोलकाता में कार्यक्रम आयोजि‍त कि‍ए जाएंगे। उनकी कृति‍यों के वेब-पोर्टल, डीज़ि‍टाइज़ेशन/ डॉक्‍यूमेंटेशन इत्‍यादि‍ तैयार कि‍ए जाएंगे और प्रदर्शनि‍यां, प्रकाशन, वि‍चार गोष्‍ठि‍यों का आयोजन कि‍या जाएगा तथा युवा कलाकारों को छात्रवृत्‍त‍ियां‍ दी जाएंगी। (PIB)

विजयलक्ष्‍मी कासोटिया/ एएम/आरएसएस/एम- 4085


BEGUM AKHTAR (the complete documentary)