Wednesday, May 14, 2014

Duniya Vaalo Takte Raho-


Courtesy:AMPS0521//YouTube
04-01-2012 को अपलोड किया गया
1 of the 5018 songs by PR Sarkar. This is a hindi song, Prabhat Samgiita, a category of music, in which the lord tells all the hearty people of the world that he has given to them, what they have been longing for for ages. TYPES OF DEVOTEES; Spiritual discourse Spirituality "Spiritual (music)" Yoga Meditation Guru India MantraAnandaMurti Krsna PR Sarkar Shiva Baba bubu Neohumanism spirituality Microvita economics Prout kaoshiki Kiirtana Tandava nam Kevalam prabhat samgiita Ananda Nagar Types of devotees AMURT Marga; Shrii Anandamurtiji talks about different types Prabhat sangeet Aye Ho Tum. DEVOTIONAL MUSIC; SPIRITUAL MUSIC; parvati, kaoshikii; radha.




Friday, December 27, 2013

Nagma - E - Rooh: Rekha Surya (+प्लेलिस्ट)


13-09-2013 पर प्रकाशित
Rekha Surya
One of the few practitioners of the Lucknow Gharana of North Indian classical music, Rekha Surya has preserved the legacy of her legendary guru Begum Akhtar by propagating this art at prestigious concert and lecture venues in India and abroad. She has also honed her skills under the tutelage of another legend, Girija Devi of the Benaras Gharana, integrating both styles of singing into an individualistic style.

The infusion of spirituality into an essentially romantic genre is a unique part of her repertoire. The ancient literary traditions she draws from have both South Asian Muslim and Hindu cultural references. Before singing, by lucidly explaining her mystical songs and other poetry of her genre, she demystifies Hindustani Light Classical Music for uninitiated audiences.

A Doordarshan presentation...

Tuesday, September 10, 2013

Night Kiirtan - Baba Nam Kevalam - Mahamantra sidhamantra

Baba Nam Kevalam - Women rights Kirtan


Published on Jan 31, 2013
This is a kiirtan given by the Marga Guru, Shrii shrii Ananda Murti, Baba Nam Kevalam - This means, only the name of the nearest and dearest person to your heart. TYPES OF DEVOTEES; Spiritual discourse Spirituality "Spiritual (music)" Yoga Meditation Guru India MantraAnandaMurti Krsna PR Sarkar Shiva Baba bubu Neohumanism spirituality Microvita economics Prout kaoshiki Kiirtana Tandava nam Kevalam prabhat samgiita Ananda Nagar Types of devotees AMURT Marga; Shrii Anandamurtiji talks about different types Prabhat sangeet Aye Ho Tum. DEVOTIONAL MUSIC; SPIRITUAL MUSIC; parvati, kaoshikii; radha.

Friday, August 9, 2013

तीज: लुधियाना की छात्रायों ने जगाया संगीत का जादू

मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कालेज में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
लुधियाना: 8 अगस्त; 2013: (रेक्टर कथूरिया/पंजाब स्क्रीन): तीज का त्योहार इस बार भी हर तरफ हर्षो उल्लास और धूमधाम से मनाया गया इस सम्बन्ध में एक शानदार कार्यक्रम लुधियाना के मास्टर तार सिंह मेमोरियल कालेज में भी हुआ हर बार की तरह इस बार भी कॉलेज में सजी-धजी मुटियारें हर तरफ मस्ती, डांस और पंजाबी गानों की धूम से  पूरे माहौल को संगीत और डांस के जादू से यादगारी बना रहीं थीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ अलग सा ही नजारा था मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन का। गौरतलब है कि इस बार कालेज में तीज कार्यक्रम के साथ-साथ फ्रेशर पार्टी का भी आयोजन किया गया। आसमान में आँख मिचोली खलते बादल, सावन की फुहारें, सजी-संवरी, झूला-झूलतीं पंजाबी पहरावे में मोहक लगती मुटियारें तो कहीं मेंहदी रचाती लड़कियां हरव तरफ एक अलग सा रंग था। कहीं रंग-बिंरगी चूडिय़ों की खनखनाहट सुने दे रही थी तो कहीं मुटियारों के सिर पर सजी संतरंगी चुन्नियां और सगी-फूल टीका कोका भूले बी इसरे पंजाब के याद ताज़ा करा रहे थे। वातवरण में गूंजती पंजाबी लोक धुनें और गिद्दे की धमक ने मंच पर एक बार तो वही पंजाब रच दिया था जो अब तेज़ी से लुप्त होता जा रहा है।
        हर तरफ रंग था, जोश था, उत्साह था और आधुनिकता के साथ साथ अपनी परम्परा को अपने साथ बनाये र्ख्न्र का दृढ़ संकल्प भी था पंजाब की परम्परा को दिखाती पंजाबी ड्रेस और आधुनिक जमाने के साथ कदम मिलाने का जोश दिखाती वेस्टर्न ड्रेस में सजी लड़कियां अपनी परफार्मेंस देने का इंतजार कर रही थीं। 
अपने टीवी के अतीत को एक बार फिर ज्वलंत करती तेजिन्द्र कौर और उसकी टीम की सदस्याएं अपने मनमोहक बोलों और खनखनाती सुरीली आवाज़ के साथ दर्शकों को शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखने में कामयाब रहीं दर्शक और श्रोता मन्त्र मुग्ध हुए नजर आ रहे थे जैसे उन पर किसी ने जादू कर दिया हो। संगीत का जादू, मस्ती का जादू, कुछ बन दिखाने का जोश, कुछ कर दिखाने का संकल्प---तीज के बहाने से इन छात्रायों में छुपी कला और आगे बढने की ललक पंख लगा कर बाहर आ रही थी। सुनिश्चित है की अगर यह कार्यक्रम न हुआ होता तो उह कला अंतर मन के किसी कोने में लगातार छुपी की छुपी ही रह जाती
         इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान स्वर्ण सिंह तथाप्रबंधक कमेटी के ठेकेदार कंवलइंद्र भी मौजूद रहे।  कॉलेज प्रिंसीपल प्रवीण कौर चावला ने जहाँ तीज के महत्व की चर्चा की वहीँ नई छात्रयों को सुस्वागतम भी कहा मिस तीज और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें तियां दी रानी अर्शदीप कौर, कुड़ी पंजाबण हरमनदीप कौर बनीं तथा कुड़ी मजाजण का ताज नवदीप कौर के सिर सजा। नए आए स्टूडेंट्स के लिए मिस फ्रेशर ऐश्वर्या बनी, फस्र्ट रनरअप शिफाली और सेकेंड रनरअप हरप्रीत कौर बनीं। सभी विजेताओं को प्रधान स्वर्ण सिंह, कंवलइंद्र सिंह ठेकेदार और प्रिंसीपल प्रवीण कौर चावला ने सम्मानित किया।

लुधियाना: हर्षो-उल्लास से मनाया गया तीज का त्यौहार 

लुधियाना के कालेज में रही तीज की धूम 

लुधियाना में भी जगा तीज का जादू 

तीज: लुधियाना की छात्रायों ने जगाया संगीत का जादू 

Sunday, July 28, 2013

तुम न जाने किस जहाँ में खो गये

हम भरी दुनिया में तन्हा हो गये !

Uploaded on Mar 1, 2009
Movie: Sazaa (1951)
Producer: G P Sippy
Director: Fali Mistry
Cast: Dev Anand, Nimmi, K N Singh, Shayma, Mukri, Lalita Pawar.
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Music: S D Burman
Singer: Lata Mangeshkar
----------------------------------------------
सन 1951 में आई थी हिंदी फिल्म सज़ा---निर्माता थे जी पी सिप्पी और निर्देशक थे--फाली मिस्त्री-----देव आनन्द, निम्मी, के एन सिंह, श्यामा, मुकरी और ललिता पवार जैसी जानीमानी स्टार कास्ट पर आधारित इस फिल्म के गीतकार थे हमारे लुधियाना के लोक प्रिय शायर साहिर लुधियानवी----बेहद सादगी से गहरी बातें कहने के फन में माहिर माने जाते थे---गीत के बोल इस गीत में भी जादू से भरे थे----और जब इन्हें मिला सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की आवाज़ का साथ तो यह गीत भी कालजयी हो गया----इतने बरसों के बाद भी वही ताज़गी----वही कशिश---वही जादू:
तुम न जाने किस जहाँ में खो गये
हम भरी दुनिया में तनहा हो गये
तुम न जाने किस जहाँ में ...

एक जां और  लाख ग़म, घुट के रह जाये न दम
आओ तुम को देख लें, डूबती नज़रों से हम
लूट कर मेरा जहाँ छुप गये हो तुम कहाँ \- २
तुम कहाँ, तुम कहाँ, तुम कहाँ
तुम न जाने किस जहाँ में ...

मौत भी आती नहीं, रात भी जाती नहीं
दिल को ये क्या हो गया, कोई शह भाती नहीं
लूट कर मेरा जहाँ छुप गये हो तुम कहाँ \- २
तुम कहाँ, तुम कहाँ, तुम कहाँ
तुम न जाने किस जहाँ में ...


Monday, July 1, 2013

२७वाँ ग्रीष्म कालीन संगीत नाट्य शिविर

Mon, Jul 1, 2013 at 1:18 PM
डेढ माह के प्रशिक्षण मे ७५ प्रतिभागियॊं ने भाग लिया
नॄत्य संगीत प्रशिक्शण केन्द्र सिकन्दरा,आगरा २८२००७ तत्वाधान मे आयोजित २७वाँ ग्रीष्म कालीन संगीत नाट्य शिविर २०१३ का समापन कार्यक्रम एवं पुरुस्कार वितरण समारोह दिनांक ३०जून २०१३ अपरान्ह ३बजे "मानस भवन"नागरी प्रचारिणी सभागार (आगरा कालेज के सामने) एम०जी०रोड,आगरा पर समपन्न हुआ!
डा० कुसुम चतुर्वेदी संचालिका के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ ! डेढ माह के प्रशिक्षण मे ७५ प्रतिभागियॊं ने भाग लिया ,जिसमे शास्त्रीय गायन ,ढोलक , तबला, पेंन्टिग,नॄत्य का प्रशिक्छण दिया गया ! कौशिकी कौशिक वं सृष्टि गुप्ता ने सरस्वती वन्दना से कार्य्क्रम का प्रारंभ किया, बॄज लोक नॄत्य श्वेता भदौरिया,देवेन्द्र कौर, काकुल,एवं मीणा ने, कुमायूं नृत्य इतिशा,आर्ची गुप्ता ने,हर्षित पाठक और कपिल चन्देल ने मल्हार गायन राग काफ़ी मे, राग भीम पलासी श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव ने,शिल्पी चतुर्वेदी ने "ओढ ली मैने चुनरिया "तथा तराना पर नॄत्य प्रस्तुत किया रितु अग्रवाल,रितिका श्रीवास्तव ने !कार्यक्रम का समापन गणेश वन्दना "गणपति बप्पा मोरियो"कपिल चन्देल, वाणी,स्रुष्टि,कंचन की प्रस्तुति के साथ हुआ! पुरस्कार वितरण डा०महेश भार्गव संचालक विभोर पब्लीकेशन आगरा के सौजन्य से हुआ मंच सज्जा- निर्मन्यु कस्तूरिया, व्यवस्था- श्री विपुल चतुर्वेदी ,संचालन कवि-साहित्य्कार श्री बोधिसत्व कस्तूरिया ,एड्वोकेट ने किया ! धन्यवाद एवं विद्द्यालय की वार्षिक आख्या, प्राचार्या श्रीमती मीरा कस्तूरिया ने प्रस्तुत की !   हास्य कवि हरेश चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, उमाशंकर मिश्र संस्कार भारती की उपस्थित उल्लेखनीय रही !